रांची, जनवरी 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि आध्यात्मिक ऊर्जा, भारतीय संस्कृति का मूल स्रोत है। हर तीर्थस्थली इस आध्यात्मिक ऊर्जा का मुख्य केंद्र बिंदु है। मूल स्रोत ने ही पूरब से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत को एकता के सूत्र में पिरो कर रखा है, जिसे भाजपा खंडित करना चाहती है। भाजपा सनातन धर्म और अध्यात्म को अपना राजनीतिक हथियार बनाकर रखना चाहती है। जब-जब देश में कहीं चुनाव होता है, भाजपा के धर्म की दुकान खुल जाती है। भाजपा जनता के सामने धर्म को रखकर विकास, शिक्षा, रोजगार जैसे मूल विषयों से ध्यान हटाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि भारत का स्वाभिमान हमेशा से ऊंचा रहा है, जगा रहा है, इसे जागने की आवश्यकता नहीं है। पूरा विश्व भारत को हर मुद्दे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.