गिरडीह, मई 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह की आधी आबादी गुरुवार को गंभीर पानी संकट का सामना की। सप्लाई नलों से जब पानी नहीं आया तो आबादी बेहद परेशान हो गई और लोग हैंडपंप की ओर दौड़-भाग करने लगी। अन्य इलाकों में भी पेयजल संकट गहराया रहा। लोगों में सम्बंधित नगर निगम के प्रति आक्रोश दिखा। हालांकि लोगों के आक्रोश को भांपते हुए नगर निगम ने शाम में जलापूर्ति की, वह भी मात्र आधे घंटे के लिए। जिसे लोग नाकाफी बताने लगे। इसके पूर्व पानी संकट से लोग परेशान रहे। लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। पोश इलाकों में जार बंद पानी खरीद कर लोग किसी तरह दिन काटे। सप्लाई पानी बाधित होने से महिलाओं को कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीने के पानी को जुटाने के लिए कई इलाके के लोग दिनभर छटपटाते रहे। आंधी और पानी से लड़खड़ाई जलापूर्ति: आधे शहर को आंधी और बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.