नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर होर्डिंग में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आधी तस्वीर काटकर उस हिस्से में अखिलेश यादव की तस्वीर लगाए जाने पर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग ने सख्त रुख अपना लिया है। आयोग ने यह होर्डिंग लगवाने वाले सपा लोहिया वाहिनी के नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों का अपमान है। उन्होंने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पांच मई तक कार्रवाई की आख्या मांगी है। उधर, इस होर्डिंग पर भड़की भाजपा ने आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। होर्डिंग और पोस्टर में अखिलेश यादव और बाबा साहेब आंबेडकर की फोटो को आधा-आधा काटकर जोड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.