गोरखपुर, जून 5 -- ब्रह्मपुर (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के नई बाजार बोहाबार मार्ग पर पलिपा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार फैलहा निवासी नान्हू यादव (80) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ब्रह्मपुर तो पहुंचा दिया, लेकिन वहां पर डॉक्टर ही नहीं थे। करीब आधे घंटे तक बुजुर्ग तड़पता रहा। सांसें थमने के बाद पहुंचे डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित किया तो परिजन आक्रोशित हो गए। बाद में पुलिस ने समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम पंचायत राधोपट्टी पड़री के टोला फैलहा निवासी नान्हू यादव ब्रह्मपुर से अपने घर फैलहां जा रहे थे। रास्ते मे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस घायल ...