पटना, फरवरी 9 -- ऊर्जा सचिव सह बिजली कंपनी के सीएमडी मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को राज्य में चल रही बिजली परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को लेकर सीएमडी ने आवश्यक निर्देश दिया। उत्पादन, संचरण एवं वितरण से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 21 घंटे से कम विद्युत आपूर्ति की स्थिति में एचटी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को आपूर्ति के आधार पर अनुपातिक क्षतिपूर्ति (फिक्स्ड चार्ज में) प्रदान की जाएगी। आधे घंटे से अधिक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने पर नागरिकों को सुविधा ऐप/एसएमएस के माध्यम से रियल टाइम सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के बिजली बिल में फ्यूज कॉल सेंटर की जानकारी देने का काम शुरू कर ...