गिरडीह, मई 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पांच मिनट की तेज हवा और आधे घंटे की बारिश से बुधवार को कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई। शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गई। बुधवार शाम 4 बजे के करीब तेज हवा शुरू हुई। इसके बाद तेज बारिश भी होने लगी। तेज हवा और बारिश शुरु होते ही शहर के अधिकांश इलाकों की बत्ती गुल हो गई। किसी इलाके में तीन घंटे बाद तो किसी इलाके में चार घंटे बाद बिजली बहाल हुई। इधर आधे घंटे की बारिश ने नगर निगम की भी पोल खोल दी। कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो गई। शहर का झंडा मैदान पानी से भरा नजर आया। शहर में कई जगहों पर नाले का पानी भी सड़क पर बहने लगा। बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत : बुधवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। गर्मी के कारण शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा था। शाम 4 बजे अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। बादल छाने के बाद त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.