महाराजगंज, मार्च 21 -- महराजगंज, निज संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान शासन से मिलने वाले फ्री राशन से वंचित हो सकते हैं। डीएम अनुनय झा ने दो टूक में निर्देश दिया है कि जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई है, कोटे की दुकान से केवल उन्हें ही राशन मिलेगी। फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान राशन से वंचित होंगे। केन्द्र सरकार ने किसानों को डिजिटल पहचान देने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराने का योजना शुरू की है। इसके तहत किसानों का आईडी कार्ड बनाया जाना है। फार्मर आईडी बनने से किसानों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने की योजना है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 5 लाख 29 हजार किसान हैं। इन सभी को फार्मर रजिस्ट्री कराना है। जिला कृषि अधिकारी विरेन्द कुमार के मुताबिक अभी तक केवल 2 लाख 20 हजार किसानों ने ही फार्मर रजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.