सिद्धार्थ, मार्च 23 -- शोहरतगढ़। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ निबंधन कार्यालय का कायाकल्प जल्द होगा। स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प न्यायालय शुल्क व पंजीयन मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने इसके सुंदरीकरण व आवश्यक सुविधाओं से लैस करने के लिए शासन से 2.28 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। विधायक ने कहा कि शोहरतगढ़ रजिस्ट्री कार्यालय का आधुनिकीकरण के लिए पिछले एक वर्ष से प्रयासरत रहा। उन्होंने बताया कि निबंधन कार्यालय के कायाकल्प के लिए 2.28 करोड़ का बजट स्वीकृत कर धन भी अवमुक्त कर दिया है। जल्द ही निबंधन कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.