अलीगढ़, दिसम्बर 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम असदपुर कायम में दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से उपवन योजना के तहत पार्क बनाने जा रहा है। सोमवार को मेयर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, एसएनए वीर सिंह व उद्यान प्रभारी डा. राजेश वर्मा ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस होने वाले पार्क से 30 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। नए वार्ड में अब पार्क की सुविधा नगर निगम देने जा रहा है। असदपुर कयाम वार्ड नगर निगम के नवविस्तारित क्षेत्र में शामिल है। नगर निगम ने यहां पर सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई थी। पहले इस स्थान पर कुछ हिस्से में पौधरोपण किया गया था। अब 8581.25 वर्गमीटर खाली भूखंड में उपवन योजना के तहत पार्क का निर्माण कराया जा जाएगा। सोमवार को असदपुर कयाम में मेयर प्रशांत सिं...