एटा, जून 4 -- विकास भवन के सभागार कक्ष का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। बुधवार को सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि विकास भवन सभागार का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिससे निकट भविष्य में विकास भवन के सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ दिशा जैसी महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा सकें। उन्होंने बताया कि सभागार में नए फर्नीचर, नई वायरिंग के साथ ही संचार के लिए आधुनिक स्क्रीन प्रोजेक्टर, एलईडी, बड़ी घड़ियां, एसी और उच्च गुणवत्ता वाले माइक, साउंड आदि की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही सभागार कक्ष को सीसीटीवी कैमरों से भी सुसज्जित किया जा रहा है। विकास भवन परिसर में वाहन पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी कार्य शुरू किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.