सीतापुर, जून 22 -- सीतापुर, संवाददाता। प्रोजेक्ट अलंकार के जरिए जिले के 62 राजकीय और छह अनुदानित कॉलेजों की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। यहां पर छात्र छात्राओं को पुस्तकालय, मल्टीपर्पज हॉल, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, साफ पीने के पानी जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी। कई कॉलेजों में निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है साथ की कई में कार्य प्रगति पर है। जिन कॉलेजों में अभी तक निर्माण कार्य प्रगति पर है उसे जुलाई माह की शुरूआत से पहले ही पूर्ण कराए जाने का प्रयास कराया जा रहा है। जिससे छात्र-छात्राओं को कॉलेजों में इन सुविधाओं का लाभ जुलाई माह से ही मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही जिले के छह अनुदानित माध्यमिक कॉलेजों की स्थितियों में भी जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा। इन कॉलेजों में सुधार के लिए सरकार के द्वारा धनराशि आवंटित की गई है। जिससे कॉलेजों का जीर्णोद्...