बरेली, नवम्बर 30 -- आईएमए की प्रदेश स्तरीय कांफ्रेंस यूपीकॉन में शनिवार को पहले दिन कार्डियोलॉजी पर क्लीनिकल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। अलग-अलग शहरों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हृदय रोग की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई और साथ ही इलाज, बचाव पर मंथन किया। प्रदेश कार्यकारिणी बैठक और क्लीनिकल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शरद अग्रवाल ने किया। कार्यकारिणी की बैठक में अलग-अलग जिलों से आए पदाधिकारी ने अपनी समस्याओं और गंभीर मुद्दों पर बात की। साइंटिफिक चेयरमैन डॉक्टर सुदीप सरन ने कहा कि हृदय रोग के इलाज में बेहतर संसाधनों की वजह से क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। अब सही समय पर सही जगह और सही इलाज से मरीजों की जान बचाई जा रही है। पेसमेकर, स्टंट, इंट्राकार्डियक इंप्लांट जैसी अत्याधुनिक विधियां हृदय रोगियों के लिए वरदान ...