बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। इंवर्टिस यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आधुनिक रेलवे एवं उसकी प्रणाली विषय पर एलुमनी गेस्ट लेक्चर मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग-आधारित ज्ञान एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। मुख्य वक्ता के रूप में गाजियाबाद के एनसीआरटीसी के सीनियर स्टेशन कंट्रोलर एवं ट्रेन ऑपरेटर नेहाल अंसारी उपस्थित रहे। उन्होंने आधुनिक रेलवे की कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी देते हुए सिग्नलिंग सिस्टम, कंट्रोल ऑपरेशंस, सुरक्षा तंत्र, संचार नेटवर्क तथा स्वचालन की भूमिका के बारे में जानकारी दी। डीन प्रो. आरके शुक्ला, विभागाध्यक्ष डॉ. श्वेता अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.