धनबाद, मई 1 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। पुरुषार्थी और पराक्रमी पूर्वजों का पुण्य स्मरण व्यक्ति और राष्ट्र के लिए अत्यंत प्रेरणादायक माना जाता है। महान दार्शनिक युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के नव जागरण के सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि हैं। स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करके ही पूरी दुनिया में मानवीय मूल्यों की स्थापना की जा सकती है। उक्त बातें कुसुम विहार में प्रसिद्ध कथावाचक राजेंद्र जी महाराज ने कहीं। कुसुम विहार कॉलोनी में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण सह शिव मंदिर परिसर में सोसाइटी पार्क का उद्घाटन किया गया। प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने उद्घाटन किया। मौके पर पूर्व सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल व संघ के विभाग संघचालक केशव हरोदिया व भाजपा नेता संजय झा आदि मौजूद थे। ...