गुमला, नवम्बर 14 -- गुमला, संवाददाता। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लोहरदगा रोड स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पं. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने की। उन्होंने कहा कि पं.. नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता, प्रगतिशील नीति-निर्माता और लोकतांत्रिक मूल्यों के सशक्त संरक्षक थे। बच्चों से उनके विशेष लगाव के कारण ही 14 नवंबर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पं. नेहरू के आदर्शों धर्मनिरपेक्षता, वैज्ञानिक सोच, समानता और लोकतांत्रिक दृष्टिको जीवन में अपनाने की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.