झांसी, नवम्बर 7 -- देश के रेल नेटवर्क में गति, सुविधा और आधुनिकता के नए अध्याय जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 8 नवंबर 2025 को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ बनारस स्टेशन से किया जाएगा। यह ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर चलेंगी. इन ट्रेनों के शुभारंभ के साथ भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या बढ़कर 80 हो जाएगी, जो भारतीय रेल की तीव्र प्रगति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का सशक्त प्रतीक है। यह जानकारी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने प्रेस वार्ता में दी है।उन्होंने बताया कि एक वंदे भारत एक्सप्रेस बनारस - खजुराहो के बीच चलेगी, जो मार्ग में विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी होते हुए झांसी मंडल के चित्रकूट धाम कर्वी, बांदा, महोबा जैसे प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थ...