नैनीताल, मई 28 -- नैनीताल, संवाददाता। बलियानाला क्षेत्र में भू-स्खलन रोकने के लिए चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्यों का बुधवार को सांसद अजय भट्ट ने निरीक्षण किया और विभिन्न तकनीकी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। भट्ट ने कहा कि करीब 300 करोड़ की लागत से पहाड़ी पर भू कटाव रोकने का कार्य किया जा रहा है। आधुनिक तकनीक से स्थल को मजबूत किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ने उन्हें कार्यों की जानकारी दी। बलियानाला क्षेत्र में लंबे समय से भू-स्खलन की समस्या बनी हुई है। वर्ष 2014 और 2018 में बड़े स्तर पर भू-स्खलन हुआ था। हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित हाईपावर कमेटी ने दीर्घकालिक उपाय सुझाए, जिसके आधार पर 177.91 करोड़ की योजना को अगस्त 2023 में मंजूरी दी गई। कार्य आरंभ होने के बाद भूगर्भीय स्थिति के मद्देनजर योजना को पुनरीक्षित किया गया और मई 2024 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.