देवघर, मई 5 -- देवघर। सीताबी मंडल सरस्वती शिशु मंदिर खपरोडीह देवघर में रविवार को विद्या विकास समिति देवघर द्वारा विभाग टोली की बैठक की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रशेखर यादव, लक्ष्मण मंडल, संजीव जजवाड़े, सुशील सोरेन, रीता चौरसिया द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम की प्रस्तावना देवघर विभाग प्रमुख सुरेश मंडल द्वारा रखी गयी। प्रथम सत्र में वर्ष भर होने वाले विभाग स्तरीय कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गयी। द्वितीय सत्र में विगत सत्र में संपन्न कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। इस दौरान अवकाश प्राप्त पूर्णकालिक लक्ष्मण मंडल ने बताया कि बिना पढ़े पढ़ाना नहीं चाहिए। अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य चंद्रशेखर यादव ने कहा कि अपनी भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक से अपने को अद्यतन रखना चाहिए। देवघर विभा...