मुंगेर, दिसम्बर 4 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार वानिकी महाविद्यालय एवं शोध संस्थान, मुंगेर के सभागार में मंगलवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता डॉ. अनिल पासवान ने की। जयंती समारोह के साथ-साथ मौके पर ही कृषि शिक्षा दिवस भी संस्थान में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जीवन, संघर्षों, व्यक्तित्व एवं उनके आदर्शों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद न सिर्फ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी स्तंभ थे, बल्कि शिक्षा, सादगी और राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी प्रेरणास्रोत है। वहीं, संस्थान के डीएसडब्लू डॉ. अनिल पासवान ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की जीवनी पर प्रका...