नई दिल्ली, फरवरी 7 -- -मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा में कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इनमें एसडी (सी) ब्लॉक से कोहाट मेट्रो स्टेशन तक के मार्ग पर आरसीसी तकनीक से नई नाली के निर्माण की भी शुरुआत शामिल है। उन्होंने बताया कि इसके बनने से इस क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं है, बल्कि नागरिकों के दैनिक जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और गरिमापूर्ण बनाना है। मुख्यमंत्री ने शनविार को एसी ब्लॉक और एसडी (सी) क्षेत्र में सड़कों, नालियों और ड्रेनों के नि...