गाजीपुर, फरवरी 14 -- गाजीपुर। गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज के शिक्षक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय योग कार्यक्रम का समापन हुआ। बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम के तहत शिविर में प्रतिदिन प्रातः 5:45 से 8:30 बजे तक व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। समापन सत्र में विभागाध्यक्ष बीएड प्रोफेसर (डॉ.) एसडी सिंह परिहार ने कहा कि योग आधुनिक जीवन में मानसिक शांति और शारीरिक सुदृढ़ता का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने भावी शिक्षकों से योग को जीवन में अपनाने और विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। पाठ्यक्रम में महर्षि अरविंद के समग्र योग की अवधारणा भी शामिल है, जिसमें सत, चित, आनंद सहित मानव जीवन के सात तत्वों पर बल दिया गया है। पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षक राधेश्याम ओझा ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षा...