मैनपुरी, जून 24 -- ब्लॉक परिसर में सोमवार को कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर उरवीर सिंह ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कृषि व पशुपालन विभाग ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर किसानों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण व कृषि मेलों के माध्यम से किसानों को खेती की नई तकनीक के बारे में जानकारी होती है। वस्तु विशेषज्ञ नीतीश कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपने घर व किचन को गार्डन बनाएं और सब्जियां उगाएं। जिससे हम शुद्ध सब्जी खा सकें। गो आधारित प्राकृतिक खेती करें। मिट्टी की जांच कराकर खेती करें, जिससे अधिक से अधिक उत्पादन हो सके। सतीश चंद्र पुंडीर ने कह...