कौशाम्बी, मई 29 -- कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग की ओर से कौशाम्बी ब्लाक के बैगवां फतेहपुर में कृषि संकल्प अभियान का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी। साथ ही तकनीकी खेती के बारे में विस्तान से बताया। कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ के मौके पर कृषि वैज्ञानिक डा. मनोज कमुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह,जिला कृषि अधिकारी डॉ. संतराम मौजूद रहे। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किसानों को बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि किसानों को वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज की किस्मों और आधुनिक तकनीकों से जोड़ा जाए। कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ के बारे मे बताया गया। कैसे मृदा नमूना, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं धान की सीधे बुवाई से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई।। डॉ. इंद्रजीत याद...