प्रयागराज, अगस्त 29 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में किया गया। जगह-जगह खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं जिनमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भागीदारी की। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में कबड्डी, खो-खो, गिल्ली-डंडा और पिट्ठू जैसे परंपरागत खेलों का आयोजन हुआ। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे खेल अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ाते हैं। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में खेल दिवस की शुरुआत श्रद्धांजलि व 'स्वस्थ भारत शपथ से हुई। बोरा दौड़, चम्मच दौड़, रस्साकसी और खो-खो जैसे खेलों में शिक्षकों, कर्मचारियों और शोध छात्रों ने भाग लिया। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने उत्साहवर्धन किया। ईस...