अल्मोड़ा, फरवरी 10 -- सोमेश्वर। वन रेंज सोमेश्वर के पैखाम अनुभाग में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर फायर वाचरों का प्रशिक्षण शिविर लगा। वन क्षेत्राधिकारी मनोज लोहनी की अध्यक्षता में लगे शिविर में फायर वॉचर्स को आधुनिक उपकरणों और सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गई। वनाग्नि नियंत्रण, ड्रिल की तकनीकी जानकारी, फायर रेखा और फायर लाइन काटने की विधि, आधुनिक लीफ ब्लोअर के उपयोग के बारे में भी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...