कुशीनगर, अप्रैल 7 -- पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना के इंदिरा नगर के सातों बहिनिया मंदिर परिसर स्थित पुरानी नीम का पेड़ गिरने से शनिवार की देर शाम पूर्व सभासद समेत दो लोगों की मौत होने के साथ पांच लोग घायल हो गये। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की तत्परता से आधी रात को दोनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। रविवार को खिरकिया स्थित झरही नदी के तट पर दोनों शवों का साथ अंतिम संस्कार हुआ तो पूरा मोहल्ला रो पड़ा। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जटहां रोड स्थित इंदिरा नगर में माता सातों बहिनिया मंदिर परिसर में एक 90 वर्ष पुराना नीम का पेड़ स्थित था। उनके नीचे चबुतरा बना है। उसके नीचे पुजारी समेत मोहल्ले के लोग बैठ कर सत्संग आदि वार्ता करते हैं। देर शाम 7.45 बजे पुरानी नीम का पेड़ जड़ से टूट कर उखड़ गया। उसके नीचे दबने से सभी सात लोग घायल हो गये। उन्हें गंभीर चोटे आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.