लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- इलाके में लगातार पालतू पशुओं को निवाला बना रही बाघिन से ग्रामीणों का सब्र अब जवाब देने लगा है। शनिवार रात बंजरिया गांव में एक बाघिन घर के अंदर से भारी भरकम बकरा उठा ले गई। यह घटना जागेश्वर नामक व्यक्ति के घर की है, जहां आधी रात बाघिन ने धावा बोला और बकरे की गर्दन दबोच उसे खींच ले गई। गृहस्वामी को आहट हुई तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए लेकिन तब तक बाघिन खेतों की ओर निकल गई थी। सुबह वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वहां मिले पंजों के निशान देखकर बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की। लेकिन ग्रामीणों की नाराज़गी के चलते विभागीय टीम से कहासुनी हो गई, जिसके बाद वनकर्मी मौके से चले गए। ग्रामीणों का आरोप है कि बाघ पिछले एक सप्ताह से गांवों में डेरा डाले हुए है और रोज़ाना किसी न किसी घर से पालतू जानवर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.