हाथरस, सितम्बर 2 -- हाथरस। आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर इगलास रोड चौराहा स्थित परचून व चाय की दुकान में अनियंत्रित होकर ट्रक घुस गया। जिससे दोनों दुकानों का सामान बिखर गया। यहां पर पहुंची पुलिस ट्रक को अपने साथ थाने ले गई। दोनों दुकानों में हजारों का नुकसान हुआ है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया निवासी हरीशंकी पुत्र खजान सिंह की बाईपास रोड इगलास चौराहा पर परचून की दुकान है। यहीं पर हुकमसिंह की चाय की दुकान है। रात को करीब दो बजे अचानक से एक ट्रक अनियंत्रित होकर दोनों दुकानों में घुस गया। जिससे दोनों दुकानें पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसा रात के वक्त हुआ, अन्यथा की स्थिति में जनहानि हो सकती थी। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। यहां पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.