संवाददाता, अगस्त 5 -- गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके के रामनगर चौक के पास स्थित हॉस्टल से रविवार की रात एक बजे विवाद के बाद इंटर के छात्र का कार सवारों ने अपहरण कर लिया। हॉस्टल से अपहरण की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई तो आरोपित गोरखनाथ इलाके में बरगदवा के पास छात्र को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस संतकबीरनगर के रहने वाले आरोपी सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। महाराजगंज जिले के भरवलिया, निचलौल निवासी एक व्यक्ति का बेटा गोरखनाथ इलाके में हॉस्टल में रहकर इंटर की पढ़ाई करता है। रविवार की रात करीब एक बजे छात्र अपने कमरे में सो रहा था, तभी संतकबीरनगर का रहने वाला युवक अपने साथियों के साथ कार से आ गया। उसने दरवाजा खटखटाया। इस पर छात्र ने दरवाजा खोल दिया। आरोपितों ने मारपीट कर उसे जबरन कार में बैठा लिया और लेकर चले गए। विवाद का शोर सुनकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.