प्रयागराज, सितम्बर 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी दौरे पर विरोध-प्रदर्शन के ऐलान के बाद प्रयागराज पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बुधवार आधी रात से ही कांग्रेस नेताओं पर शिकंजा कस दिया। पुलिस ने शहर से देहात तक दर्जनों कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। कुछ नेताओं को पुलिस रात में ही थाने ले गई और उनसे पूछताछ करने के बाद आश्वासन मिलने पर छोड़ा गया कि वे घर से बाहर नहीं निकलेंगे। कई कांग्रेसियों के घरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष फ़ुजैल हाशमी को बमरौली, गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद को बहरिया और यमुनापार जिला अध्यक्ष अशोक पटेल को नारीबारी स्थित आवास पर नजरबंद किया गया। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, प्रवक्ता हसीब अहमद, पूर्व पार्षद नफीस अनवर, मोहम्मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.