आगरा, मई 15 -- यमुना किनारे स्थित छत्ता नाला गुरुवार देर रात भारी वाहनों की आवाजाही के कारण अचानक धंस गया। नाले के धंसते ही गंदा पानी छत्ता गली में घुस गया। सड़क बैठने के कारण यमुना किनारे से गुजरने वाले वाहनों को डायवर्ट करना पड़ा। इससे कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही नगर निगम प्रशासन रात में ही मौके पर पहुंचा और मरम्मत कार्य शुरू कराया। कुछ समय पूर्व नगर निगम ने इस नाले की सफाई कराई थी। थाना छत्ता के पास नाले को पंक्चर कर बड़े ह्यूम पाइप डालकर अवरुद्ध हिस्से को खोला गया था। इसके बावजूद यमुना किनारे रोड पार कर रहे नाले में पानी की निकासी बाधित थी। पानी जमा होने से गली में बदबू और गंदगी फैल रही थी। स्थिति बिगड़ने पर विभाग ने सुपर सकर मशीन की मदद से सफाई कराने का निर्णय लिया। मशीन से भी चोक नहीं खुला तो बुधवार रात सफाई कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.