चंदौली, अप्रैल 11 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे धूल भरी आंधी के साथ बरसात हुई। बरसात से जहा गर्मी से निजात मिली वही किसानों के माथे पर चिता की लकीरें आ गई। क्योंकि अभी ज्यादातर किसानों की गेंहू की फसल की कटाई नही हुई है। वही जिनकी कटाई हो गई है वह उसे ढककर सुरक्षित करते देखे गए। सकलडीहा में दोपहर में तेज आंधी के साथ बरसात शुरू हुई। किसानों का कहना था। फसल पूरी तरह पककर तैयार है। हार्वेस्टर से कटाई चल रही है। बरसात से सब काम ठप हो गया। गेंहू की फसल जमीन पर लेट गई। जिससे काफी नुकसान हुआ। गरज-तड़प के साथ हुई आधी और बरसात से फसल को काफी नुकसान होगा। किसान बच्चा सिंह, पनारू सिंह, राजेन्द्र सिंह, श्यामसुंदर सिंह का कहना है कि खेती किसानी पर ही परिवार का खर्च है। आंधी और पानी से फसल नष्ट हो रही है। अब किसान अ...