रांची, मई 9 -- रांची, संवाददाता। पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल अटैक कर हमले का बदला ले लिया। इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से सीमा पर फायरिंग शुरू कर दी गई है। दोनों देशों के बीच स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। जंग के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे में भारतीय सेना का महिलाओं ने हौसला बढ़ाया है। कहा- देश सेवा में बार्डर पर वे जंग लड़ेंगे तो घर और समाज में महिलाएं भी अपना योगदान देंगी। राष्ट्र सर्वप्रथम है। देश के लिए मैं पूरी निष्ठा के साथ खड़ी रहूं। समाज में एकता और शांति बनाए रखने के लिए महिलाओं को संगठित करूंगी। अफवाह और भ्रामक जानकारियों से बचाते हुए सत्य को फैलाने का कार्य करूंगी। सभी सैनिकों और उनके परिवारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.