कटिहार, जुलाई 19 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में महिला कांग्रेस की एक शक्ति बैठक महिला कांग्रेस की कटिहार अध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ अम्रपाली यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में शक्ति अभियान की प्रदेश कोऑर्डिनेटर रिचा कुमारी कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव भी मौजूद रहे। इस बैठक में माई बहिन मान योजना से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अंजुमन कौशर उर्फ अम्रपाली यादव ने कहा कि माई बहिन मान योजना से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ना ही महिला कांग्रेस का लक्ष्य है ताकि महिला आत्मनिर्भर बन सके और मजबूत बन सके। महिला कांग्रेस पूरी मजबूती से इस भ्रष्ट सरकार को घेरेगी। महिलाओं को कांग्रेस पार्टी न्याय दिलाने का काम करेगी। वही...