काशीपुर, मार्च 17 -- मुकद्दस रमजान - इफ्तार (18 मार्च) रोजा मंगलवार 6:28 बजे शाम सहरी (19 मार्च) रोजा बुधवार 4.55 बजे प्रातः रोज़ेदारों ने ईद की तैयारियां शुरू की जसपुर। रमज़ान मुबारक के 17 रोज़े आ चुके हैं। आधा रमज़ान बीतने के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़नी शुरू हो गई है। रात 10 बजे तक बाजारों में आईसक्रीम, चाट आदि के ठेले लग रहे हैं। सहरी में भी खासी रौनक देखने को मिल रही है। रोज़ेदारों ने ईद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए कपड़े सिलवाने को टेलरों पर जमावड़ा है, तो रेडीमेड कपड़े खरीदने को दुकानों पर भी भीड़ पहुंचनी शुरू हो गयी है। सोमवार को 16वां रोज़ा रखा। बीते दिनों हुई हल्का बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट रही। जिससे रोज़ेदारों को काफी राहत मिली। सहरी में तड़के से बाजारों में रौनक है। रोज़ेदार पांचों वक्तों की फर्ज नमाज व तरावीह की नमाज पाबंदी से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.