बरेली, मार्च 15 -- बरेली। वरिष्ठ संवाददाता जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर शनिवार को हाफ डे ओपीडी का संचालन हुआ। अवकाश की वजह से दोपहर 12 बजे ओपीडी बंद हो गई। सुबह ओपीडी में मरीजों की भीड़ कम थी लेकिन सुबह 10 बजे के बाद मरीज की संख्या बढ़ गई। ओपीडी बंद होने के बाद घायल मरीजों को इमरजेंसी में देखा गया। दो दिन से सामान्य ओपीडी का संचालन नहीं हो रहा है। शनिवार को भी हाफ डे ओपीडी रही और 16 मार्च रविवार को ओपीडी बंद रहेगी। ऐसे में सोमवार को 4 दिन बाद ही सामान्य ओपीडी का संचालन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.