नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिण पश्चिमी जिले की सरोजनी नगर पुलिस ने मंगलवार को बवाना थाने के घोषित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बवाना निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि आरोपी पर पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदातों में इस्तेमाल एक चाकू व चोरी की एक बाइक व एक स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, सरोजनी नगर थाना पुलिस ने विभिन्न स्ट्रीट क्राइम पर लगाम कसने के लिए वारदातस्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व एफआरएस कैमरों को खंगाला। इसमें जीतू की फोटो सामने आई। इसके बाद बीती देर रात सरोजिनी नगर मार्केट के पास पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी आरोपी पुलिस को देखकर स्कूटी से भागने लगा। भागने के दौरान स्कूटी स्लिप हो गई। पुलिस ने आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.