भदोही, मई 10 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रोटहां, वेदमनपुर गांव में बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे तीन बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग की थी। मामले में पुलिस ने अधिवक्ता चंदन कुमार दुबे की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान को पुलिस सीसी कैमरों को खंगाल रही है। बता दें कि उक्त गांव में बुधवार की देर रात दो युवक एक बाइक से आए। उसके बाद कुछ देर बाद दो बाइकों पर चार और लोग पहुंचे। उन्होंने गांव निवासी एडवोकेट का पता एक बुजुर्ग महिला से पूछा। उनके घर जाने की बजाय गांव में ही बाइक चलाते हुए हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिससे गांव में दशहत का आलम बन गया था। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस गुरुवार की अल सुबह पहुंची। उसे चार खोखा दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक चौरी रमेश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.