समस्तीपुर, जनवरी 8 -- समस्तीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन हुआ। इस दौरान वर्ष 2025 की वार्षिक अपराध एवं पुलिस की उपलब्धियों की समीक्षा की गयी। इस दौरान एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती दिखाते हुए लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान आधा दर्जन थानाध्यक्ष समेत 90 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया। उन्होंने साफ-साफ कहा कि किसी भी घटना पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए और आरोपितों की गिरफ्तारी में अनावश्यक देरी न हो, अन्यथा पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी। वहीं कानून-व्यवस्था, अनुसंधान और गिरफ्तारी जैसे मामलों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटना की जानकारी तुरंत जिला मुख्यालय को होनी चाहिये। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि गंभीर औ...