सासाराम, मई 10 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। आंगनवाड़ी केंद्र से गर्भवती महिला, धात्री महिला व तीन साल से कम उम्र के बच्चो की मां को राशन दी जाती है। प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र से 16 महिलाओ को राशन दी जाती है। लेकिन 15 मई से उन महिलाओं का राशन विभाग बंद कर देगी। जिनका आधार, मोबाइल से लिंक नही है तथा ई केवाइसी नही हुआ है। बता दे कि प्रखंड मे 114 आंगन केंद्र संचालित है। जिससे 1824 महिलाओं को टेक होम राशन दी जाती है। सीडीपीओ पुनम कुमारी ने बताया कि सभी महिलाओं का आधार व मोबाइल से लिंक होना चाहिए तथा आंगनवाड़ी केंद्र पर राशन लेते समय फोटो लिया जाएगा। ई केवाइसी प्रत्येक माह होगी। जिन महिलाओं का आधार कार्ड मोबाइल से लिंक नही होगा उन्हे राशन नही दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...