उरई, जनवरी 24 -- आटा। कालपी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे से सटे खेत में मिले अधजले महिला के शव की पहचान के लिए पुलिस जिस आधार कार्ड के सहारे आगे बढ़ रही थी, वह भी गलत निकलने के बाद जांच सबसे कठिन दौर में पहुंच गई है। जबकि पुलिस की जांच टीमें दिल्ली, मुंबई और राजस्थान की खाक छान रही हैं अब न कोई पहचान पत्र है और न ही ऐसा दस्तावेज, जिससे मृतका की शिनाख्त हो सके। ऐसे में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि अज्ञात शव के 72 घंटे के भीतर पहचान कैसे तय की जाए, क्योंकि नियमानुसार इस अवधि के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। घटनास्थल से मिला आधार कार्ड मृतका का नहीं बल्कि एक युवक का निकला, जिसके बाद पहचान की पूरी दिशा बदल गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब महिला की पहचान के लिए केवल शारीरिक विवरण, उम्र का अनुमान, कद-काठी, पैरो...