देवरिया, अप्रैल 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में आधार बनाने के लिए आधार प्राधिकरण के आधे सेंटर बंद चल रहे हैं। इन सेंटरों पर अलग-अलग कारणों से काम नहीं हो रहा है। इससे आधार कार्ड बनवाना जंग जीतने जैसा हो गया है। इसके चलते लोग आधार बनवाने के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगा रहे हैं। सबसे अधिक मुश्किल में छोटे बच्चों के अभिभावक हैं। आधार के अभाव में परिषदीय विद्यालयों में पंजीकरण कठिन हो गया है। हालात यह है कि लोग 40 से 50 किमी की दूरी तय कर आधार कार्ड बनवाने के लिए मुख्यालय का चक्कर काट रहे हैं। बच्चों का आधार कार्ड बनाने की सुविधा यूआईडीएआई ने हर प्रारंभ में प्रत्येक ब्लॉक संसाधन केंद्रों दी। प्रत्येक केंद्र पर दो दो मशीनें प्रदान की गईं। इस तरह कुल 32 मशीनें बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से बीआरसी पर लगी हैं। इन मशीनें में से 19 मशीनें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.