बरेली, जून 12 -- आधार बनवाने के लिए फर्जी आय व जाति प्रमाण पत्र बनवाकर लगाने पर लेखपाल ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेखपाल राहुल राठौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शबे बहार पुत्री शनसुद्दीन पत्नी आफताब अहमद निवासिनी मोहल्ला शेखूपुर ने आधार बनवाने के लिए आवेदन किया था। जिसमें उसने आय और जाति प्रमाण लगाए थे। दोनो प्रमाण पत्रों की जांच की गई तो दोनो प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। पुलिस ने लेखपाल की तरफ से युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लेखपाल का कहना है कि पूर्व में भी इस तरह के मामले आते रहै है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.