कोडरमा, सितम्बर 14 -- कोडरमा। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार कोडरमा जिला प्रशासन द्वारा जिले के वंचित एवं लक्षित वर्गों को आधार सेवाओं से जोड़ने हेतु विशेष आधार पंजीकरण एवं अद्यतन कैंप का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल से 12 सितम्बर 2025 तक आयोजित शिविरों के माध्यम से कुल 2481 लाभुकों को आधार सेवाएं प्रदान की गईं। इनमें से 867 लोगों का नया आधार पंजीकरण किया गया। 1614 लोगों का आधार विवरण अद्यतन (अपडेट) किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...