महाराजगंज, अप्रैल 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगरपालिका क्षेत्र के राजीवनगर स्थित सीएससी आधार सेवा केंद में हर दिन 140 से 160 तक लोगों का आधार पंजीकरण किया जा रहा हैं। सीएससी के बाहर सुबह छह बजे ही लोगों की भीड़ लग जा रही है। सुपरवाइजर अताउल्लाह अंसारी व मिथलेश वर्मा ने बताया लोगों की भीड़ को देखकर सुबह 8 बजे से कार्य शुरू हो जाता है। मशीन ठीक होने के बाद सर्वर सही चलता है। शाम 5. 30 बजे तक जितने लोग पहुंच जाते हैं, उऩ्हें निराश नहीं किया जाता है। लोगों की भीड़ अधिक होने पर रात्रि आठ बजे तक कार्यकियेजातेहैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...