मेरठ, फरवरी 7 -- संपत्ति की खरीद-फरोख्त (बैनामा) करने वालों के लिए अब नियम सख्त होना भारी पड़ रहा है। आधार कार्ड के अनिवार्य वैरिफिकेशन और अब पैन कार्ड की सख्ती ने रजिस्ट्री दफ्तरों की चमक फीकी कर दी है। सरकारी आंकड़ों और हालिया रुझानों को देखें तो बैनामों की संख्या में 40 से 50 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ समेत कई जिलों में बैनामों की संख्या धड़ाम हो गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। मेरठ जिले में एक फरवरी से पहले तक रजिस्ट्री कार्यालयों में मेले जैसा माहौल रहता था, वहां अब गिने-चुने लोग ही नजर आ रहे हैं। मेरठ के चार और सरधना, मवाना स्थित रजिस्ट्री कार्यालयों में अब आधार वैरिफिकेशन और पैन कार्ड की अनिवार्यता ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मेरठ जिले में प्रतिदिन औसतन 350 से 400 ...