मधुबनी, मार्च 12 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। आधार अपडेट नहीं रहने से मधवापुर प्रखंड क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं पोषण योजना लाभ से वंचित होंगी। सरकार के नये निर्देश के मुताबिक अब ऐप से लाभुकों का फेश मैच करा कर ही सेविकाएं उन्हें लाभ देंगी। लाभ लेने से पहले लाभुक महिलाओं को प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार सेंटर में जा कर उन्हें अपना कार्ड अपडेट कराने की अनिवार्यता है। लेकिन, इस नयी व्यवस्था को मंजूर करने में गर्भवती व प्रसूता महिलाएं अपने को असमर्थ बता रही है। मुखियापट्टी पंचायत वार्ड नंबर 13 की गर्भवती रीता कुमारी, आरती देवी ने कहा कि वे लोग विपरीत शारीरिक स्थिति में प्रखंड मुख्यालय जाने में अक्षम हैं। प्रसूता ममता कुमारी, अंजली कुमारी, लाभार्थी बच्चे की मां निरसी देवी, कांति देवी, विभा देवी, रिंकू देवी, अणु देवी आदि ने कहा कि नवजात व छोटे बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.