बिजनौर, नवम्बर 14 -- आधारशिला द स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने संपन्न कराया। हिंदी विचार रजनी शर्मा ने प्रस्तुत किया। समाचार वाचक के रूप में अंबुज भारद्वाज रहे। जन्मदिन विशेष में प्रियंका गोयल रही। अंग्रेजी कविता के माध्यम से रमा शर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत किए। हिंदी विभागाध्यक्ष चतुर्भुज पाण्डेय ने नन्हा मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं। गीत सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्या अनिता शर्मा, उप प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी व स्कूल कोआर्डिनेटर बबीता त्यागी ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। विद्यालय के प्रबंधक विवेक कर्णवाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय में हुई खेल प्रतियोगिताएं विशेष प्रार्थना सभा का संचालन चतुर्भुज प...