चक्रधरपुर, फरवरी 22 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर 23 फरवरी से 1 मार्च तक रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसको लेकर आद्रा रेल मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी। वहीं कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होकर चलेगी। वहीं टाटा हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 68045/68045 आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू पैसेंजर 24 और 25 फरवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा भागा आद्रा मेमू 26 फरवरी और 1 मार्च को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा मेदिनीपुर आद्रा मेमू 23, 24 और 26 फरवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 63594/63593 आसनसोल पुरुलिया आसनसोल मेमू 24 और 25 फरवरी को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 68053/68054 आद्रा बराभूम आद्रा मेमू 23 फरवरी को रद्द रहेगी। शार्ट टर्...