भभुआ, जून 23 -- जिन किसानों के धान के बिचड़े हो गए हैं तैयार वह जुटे रोपनी में उंची भूमि में रोहिणी नक्षत्र में बिचड़ा डालने वाले हैं फायदे में (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, एक प्रतिनिधि। जिले में धान की रोपनी की शुरुआत हो चुकी है। यह रोपनी उन्हीं किसानों द्वारा की जा रही है, जिन्होंने रोहिणी नक्षत्र शुरू होने से पहले बिचड़ा डाल दिया था। खेतों में रोपनी हो और कजली की बोल सुनाई नहीं पड़े ऐसा हो नहीं सकता है। कहते हैं कि लोकगीत मानव मन की अनुभूतियों की सरस रागात्मक अभिव्यंजना का लयात्मक उपहार है। लोकगीतों ने मानव चेतना तथा आस्था के तारों को अलंकृत किया है। चिर नवीन और चिर यौवन सौन्दर्य ही लोकगीतों की सबसे बड़ी विशेषता है। जिले में अभी झमाझम बारिश नहीं हो रही है। नहर में पानी आया है। नदियों में भी पानी दिख रहा है। लेकिन, अंतिम छोर के किसानों तक प...